{"_id":"6ab8352da0a2fcfcde028ac7","slug":"kasganj-news-iti-sedule-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154495-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आईटीआई छात्रों को पसंदीदा ट्रेड पाने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आईटीआई छात्रों को पसंदीदा ट्रेड पाने का एक और मौका
विज्ञापन
कासगंज। आईटीआई में प्रवेश ले चुके ऐसे प्रशिक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें अब तक पसंद की ट्रेड या संस्थान नहीं मिल सका है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने चौथे चरण में फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का मौका देने का निर्णय लिया है। वहीं प्रवेश छोड़ने वालों के लिए नाम कटाने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
परिषद के अनुसार प्रथम तीन चरणों के बाद खाली होने वाली सीटों पर उन प्रशिक्षार्थियों का उच्चीकरण किया जाएगा, जिन्होंने किसी चरण में फ्लोट विकल्प चुना था, लेकिन अब तक उच्चीकरण नहीं हुआ है। सीटों का आवंटन मेरिट और अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए विकल्पों के क्रम के आधार पर होगा।
नाम कटाने के इच्छुक प्रशिक्षार्थी 27 से 29 सितंबर तक एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर कारण सहित सहमति दर्ज कर सकेंगे। उच्चीकरण होने पर अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी सूचना मोबाइल पर भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि उच्चीकरण सूची के आधार पर एक से तीन अक्टूबर तक प्रवेश होंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।