फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news lady died misteriously

Kasganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव धनसिंहपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ पटियाली मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यूपी 112 पर शनिवार को सूचना मिली कि गीतू देवी (30) पत्नी जितेंद्र पुत्र गिर्राज सिंह निवासी धनसिंहपुर की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो सामने आया कि मृतका अपने पति के साथ गौतम बुद्ध नगर के आकूपुर में रहती थी। उसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि मृतका की पहली शादी फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज में लालजीत निवासी सुनील के साथ हुई थी, जिससे उसकी दो बेटियां जानवी (9) और अनन्या (6) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पति से विवाद के चलते वह अलग रहने लगी थी और इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन निधि के देवर जितेंद्र से दूसरी शादी कर ली थी। दूसरे पति से उसका एक बेटा जीत उर्फ डुग्गू (4) है। मृतका का पति नोएडा के आकूपुर में परिवार के साथ रहकर नौकरी करता था। पति मृतका के शव को नोएडा से गांव धनसिंहपुर लेकर आया था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ पटियाली अमित कुमार भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की।

मृतका की बहन निधि चौहान और मां मधु चौहान ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना नोएडा में हुई है।
उसका पति शव वहां से गांव लेकर आया था। फिलहाल, मौत की वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed