फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Wrestlers to showcase their mettle in divisional trials; eyes set on the state-level competition.

Kasganj News: मंडलीय ट्रायल में पहलवान दिखाएंगे दम, प्रदेश प्रतियोगिता पर नजर

Tue, 22 Sep 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers to showcase their mettle in divisional trials; eyes set on the state-level competition.
फोटो 54 कासगंज स्पोर्ट़स स्टेडियम में हाथ मिलते पहलवान। स्रोत: विभाग
कासगंज। अखाड़े में पसीना बहाने वाले जिले के जूनियर पहलवानों के लिए प्रदेश स्तर तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है। मंगलवार को सोरों के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। चयनित 19 पहलवान अब बुधवार को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद चयनित पहलवान 3 से 5 अक्तूबर तक इटावा में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य गौतम, ब्रजेश कुमार यादव, नरेंद्र कुमार और राजाबाबू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
ये रहे विजेता

फ्री स्टाइल में दुष्यंत, जगतपाल, मोहन, राहुल, वंश, बृजेश, लक्ष्मण, अमित, पंकज और सनी यादव ने जगह बनाई। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में रिंकू अतेन्द्र, लकी, सचिन,, हरकेश, राहुल, अंश शर्मा, हिरदेश यादव और सनी यादव चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------- वर्जन
ट्रायल में जूनियर बालक पहलवानों ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में मुकाबले किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद दोनों वर्गों में नौ-नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। -हरफूल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed