{"_id":"6aa836607cf61fe15f03e894","slug":"woman-dies-by-hanging-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153824-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदा लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदा लगाने से महिला की मौत
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव पेसोई में सोमवार दोपहर एक महिला ने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पेसोई निवासी पूजा (30) पत्नी ज्ञानेंद्र ने सोमवार दोपहर एक बजे घर की छत पर लगे कुंडे से दुपट्टा से बांध कर फंदा लगा लिया। उसके ससुरालीजन ने जब उसका शव फंदे पर लटका देखा तो वह परेशान हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पूजा की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कामिनी (6) और छोटी बेटी अनाया (3) है। महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।