{"_id":"6aa8370db342053e350be749","slug":"borewell-mechanics-body-found-hanging-from-a-tree-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153807-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेड़ से लटका मिला बोरिंग मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेड़ से लटका मिला बोरिंग मैकेनिक का शव
विज्ञापन
फोटो14मृतक ओमवीर सिंह का फाइल फोटो।
सिढ़पुरा। गांव झोझनी के पास सोमवार सुबह एक बोरिंग मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव झोझनी निवासी ओमवीर चौहान (28) पुत्र उदयवीर चौहान पेशे से बोरिंग मैकेनिक थे। उनकी पत्नी ममता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे उनके पति खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे और मोबाइल पर किसी से जोर-जोर से बात कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद वह घर से बाहर चले गए। ओमवीर अक्सर घर के बाहर अपने घेर में ही सोया करते थे इसलिए पत्नी घर के अंदर सो गईं।
रात करीब 10 बजे एक पड़ोसी ने आकर बताया कि उनकी भैंस खुल गई है। इस पर जब ममता ने घेर में जाकर देखा तो चारपाई खाली मिली जिससे वह घबरा गईं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन पर अपनी ननद रामादेवी निवासी कनेठा को दी। उस समय पिता उदयवीर मथुरा दवा लेने गए थे। पत्नी ने खेत पर देखा तो वहां भी चारपाई खाली मिली। परिजन और रिश्तेदारों ने रातभर काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बहन ने दी पुलिस को सूचना
करीब तीन बजे मृतक की बहन ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई का शव गांव के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। परिजन ने बताया कि ओमवीर चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। अन्य भाई मनोज, अनुज और करन बाहर रहते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतक की जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है और उसके कान में ईयरफोन लगी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। - प्रदीप मलिक, थाना प्रभारी