{"_id":"6aa8366fc7ba506a66012137","slug":"40-year-old-man-dies-after-developing-fever-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153817-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बुखार आने के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बुखार आने के बाद 40 वर्षीय व्यक्ति की माैत
विज्ञापन
कासगंज। बुखार से पीड़ित एटा के थाना मारहरा स्थित गांव जाहिदपुर निवासी प्रेमसिंह (40) पुत्र ठाकुर दास की सोमवार को मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार गांव में निजी चिकित्सक यहां चल रहा था। हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल कासगंज लाए थे।
बहनोई लेखराज ने बताया कि प्रेमसिंह पिछले 4-5 दिनों से बुखार से पीड़ित थे। गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। रविवार रात हालत बिगड़ी तो सोमवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसका शव गांव लेकर चले गए। गांव जाहिदपुर निवासी उनकी बहन बैकुंठी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेमसिंह मूल रूप से गांव कुषाढी का रहने वाला था। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी बहन के घर रह रहा था। उसकी एक बेटी रेखा (22) है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि परिजन व्यक्ति को मृत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल आए थे।