फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cesarean deliveries on the rise in private hospitals.

Kasganj News: निजी अस्पतालों में बढ़ रहा सिजेरियन प्रसव

Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के निजी अस्पतालों में नॉर्मल डिलीवरी अब अपवाद बनती जा रही है और ऑपरेशन से प्रसव का तरीका तेजी से हावी हो रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-6 के ताजा आंकड़ों ने निजी और सरकारी अस्पतालों के बीच का बड़ा फर्क उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 के लिए एनएफएचएस-6 की जिलेवार रिपोर्ट जारी की गई है। इसकी वर्ष 2019-21 के लिए जारी एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट से तुलना की गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में होने वाले प्रसव का आंकड़ा 74.8 से बढ़कर 85.9 फीसदी पहुंच गया है। निजी अस्पतालों में प्रसव का आंकड़ा भी 46.6 से 53.7 फीसदी हो गया है। इस दौरान निजी अस्पतालों में 26.1 प्रतिशत प्रसव ऑपरेशन से हुए। एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 19.9 फीसदी था।
विज्ञापन




निजी और सरकारी अस्पतालों में हुए सिजेरियन प्रसव की तुलना में बड़ा अंतर मिला है। निजी अस्पतालों में 26.1 और सरकारी में 1.8 फीसदी सिजेरियन प्रसव हुए। एनएफएचएस-5 में सरकारी अस्पतालों में 1.9 और निजी अस्पतालों में 19.9 फीसदी प्रसव सिजेरियन हुए थे। इस लिहाज से सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन की दर कम हुई और निजी में 6.2 फीसदी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

सिजेरियन में संक्रमण का खतरा रहता है
जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नब्बीला अब्बासी के मुताबिक, सामान्य प्रसव महिला के लिए बेहतर रहता है। विशेष परिस्थिति में ऑपरेशन करना चाहिए। इससे महिला को कमजोरी, संक्रमण होने का खतरा रहता है। सामान्य प्रसव की तुलना में सिजेरियन के बाद महिला को ठीक होने में 4 से 6 हफ्ते का समय लगता है। टांकों के कारण उठने-बैठने और दैनिक कार्यों में असुविधा होती है। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट का आकार सामान्य प्रसव की तुलना में काफी बढ़ जाता है। हालांकि, सिजेरियन के चलन से बीते कुछ वर्षों में जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर में गिरावट आई है।

---------------------

वर्जन
निजी अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव के मामले बढ़ने के कारणों की जानकारी कराई जाएगी। सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव कराने पर ही फोकस रहता है। - डाॅ. अजय कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article