{"_id":"6a907c9efc12665bae0f3d26","slug":"water-remained-in-the-drains-the-budget-washed-away-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152838-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नालों में रह गया पानी, बह गया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नालों में रह गया पानी, बह गया बजट
विज्ञापन
फोटो01बिलराम गेट लक्ष्मी सिनेमा के पास बारिश के दौरान जलभराव के बीच से होकर निकलते लोग। संवाद
कासगंज। शहर में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के दावों की बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश ने पोल खोल दी। नालों को चौड़ा और गहरा करने पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद मामूली बारिश से ही प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बिलराम गेट और सोरों गेट सहित कई इलाकों में हुए जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका ने जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नाला निर्माण और चौड़ीकरण पर 3.22 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके तहत कुल 12 नाले (4 बड़े, 4 मझौले और 4 छोटे) बनाए गए थे। इसके बावजूद बारिश का पानी ठीक से निकल नहीं पाया जिससे शहर के विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जलभराव से जूझते प्रमुख मार्ग
बृहस्पतिवार की सुबह 8:45 बजे बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद बिलराम गेट बाजार, लक्ष्मी सिनेमा के पास और सोरों गेट इलाके में पानी भर गया। इसके अलावा सोरों गेट की गली निहारियान में गंदा पानी सड़क पर फैल गया। जलभराव के बीच से निकलने में पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
सभासद मनोज शाक्य ने बताया कि बारिश के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर हर बार यही हाल होता है। प्रशासन द्वारा बारिश से पहले नालों की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए
- थोड़ी सी बारिश होने के बाद बिलराम गेट बाजार में बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। -लक्ष्मण सिंह निवासी गंगेश्वर कॉलोनी
- लक्ष्मी सिनेमा के पास बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है। कई सालों से इस सड़क पर यह समस्या बनी है। -नरेश निवासी ठंडी सड़क
-शहर में गंदगी से नाले अटे हुए है। नालों की समय पर सफाई नहीं होती है। इससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है और बरसात में जलभराव की समस्या बन जाती है। - मोहम्मद आसिफ, गली निहारियान ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में नाला निर्माण पर खर्च की गई अनुमानित धनराशि
-सोरो गेट बीएसएनएल पुलिया से पन्नालाल धर्माशाला तक नाला निर्माण - 26 लाख रुपये
- सत्तार बैंड पुलिया से रेलवे लाइन तक नाला निर्माण - 40 लाख रुपये
-16 बीघा क्षेत्र से रेलवे लाइन तक नाला निर्माण - 1 करोड़ रुपये
- रेलवे स्टेशन से गांधी मूर्ति तक दोनों ओर नाला निर्माण - 55 लाख रुपये
-गांधी मूर्ति से अग्रसेन द्वार तक दोनों ओर नाला निर्माण - 50 लाख रुपये
-तहसील रोड पर दोनों साइड नाला निर्माण - 38 लाख रुपये
-पीरछल्ला में नाला निर्माण कार्य - 16 लाख रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन -
शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सोरों गेट क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान लिए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं अन्य स्थानों पर भी सड़क व नाला निर्माण कराया जाएगा। -मीना माहेश्वरी , चेयरमैन नगर पालिका परिषद कासगंज।