फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two accused involved in the trafficking of a minor arrested from Haryana.

Kasganj News: नाबालिग की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। थाना पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और विवाह के नाम पर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में एक मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह ने बताया कि सोरोंजी कोतवाली में एक नाबालिग को शादी के नाम पर ले जाकर बेचने के मामले में पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने शनिवार को हरियाणा में दबिश दी। पुलिस ने हरियाणा में मुनीरगढ़ी थाना चांदहट जिला पलवल निवासी आरोपी देवेंद्र और उसकी एक महिला सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार करके रविवार को ले आई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-------------------
आपसी संघर्ष में मोर मरा
कासगंज। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव जाटऊ में रविवार शाम करीब 6 बजे दो मोरों के बीच लड़ाई हो गई। इसमें एक मोर मर गया। राष्ट्रीय पक्षी की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। पशु चिकित्सक ने मृत मोर की जांच की, जिसके बाद वन विभाग की टीम शव को अपने साथ ले गई। सहावर के वन रेंजर विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो मोरों के बीच आपस में संघर्ष हुआ था। इसमें एक मोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को मृत मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शव को दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed