फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Seats could not be filled even after seven rounds of counseling.

Kasganj News: सात चरण की काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भर सकीं सीटें

Wed, 16 Sep 2026 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए सात चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी जिले के दोनों प्रमुख संस्थानों की सभी सीटें नहीं भर सकीं। कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें लगभग पूरी भर गईं जबकि कुछ में छात्रों की कमी बनी रही। इससे संस्थानों में स्वीकृत सीटों के सापेक्ष प्रवेश का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में सिविल की 66 सीटों में 63 पर प्रवेश हुआ जबकि तीन सीटें रिक्त रह गईं। आर्किटेक्चर की 60 सीटों में 51 भर सकीं और नौ सीटें खाली रह गईं। मैकेनिकल में स्थिति बेहतर रही। यहां 66 में से 65 सीटों पर प्रवेश हुआ और केवल एक सीट रिक्त रही।
विज्ञापन

वहीं, एमएमआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 66 में से 64 सीटें भर गईं और दो खाली रह गईं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 66 सीटों में 58 पर प्रवेश हुआ, जबकि आठ रिक्त रहीं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 66 में से 62 सीटें भर सकीं और चार सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह व एमएमआईटी के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने बताया कि सीटें भरने के लिए दो अतिरिक्त चरण दिए गए। इसके बाद सभी सीटें नहीं भर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed