{"_id":"6b0c67caf6379293ee05a67d","slug":"traffic-management-stalls-at-intersections-people-grapple-with-hours-long-gridlock-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157940-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चाैराहों पर ठिठके इंतजाम, घंटों जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चाैराहों पर ठिठके इंतजाम, घंटों जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
फोटो 07 - कस्बा सिढ़पुरा में जाम खुलवाते प्रभारी निरीक्षक प्रभारी अनिल कुमार।
सिढ़पुरा। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या मुसीबत बन गई है। धुमरी रोड, गंजडुंडवारा रोड व एटा रोड स्थित पटियाली चौराहे से अमांपुर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारों से राहगीरों को घंटों जूझना पड़ता है। डग्गामार वाहनों व प्राइवेट बसों की मनमानी पार्किंग और सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण को जाम की मुख्य वजह माना जा रहा है। जाम से गंभीर मरीजों, परीक्षार्थियों और आपात स्थिति में फंसे लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
कस्बे के दुकानदार मोनी ने अतिक्रमण व डग्गामार वाहनों की मनमानी को बाधक बताया। वहीं व्यवसायी मनोज गुप्ता ने जाम से कारोबार व राहगीरों की परेशानी पर नगर पंचायत प्रशासन पर प्रभावी कदम न उठाने का आरोप लगाया।
लोगों ने अवैध अड्डे व अतिक्रमण हटाकर यातायात दुरुस्त करने की मांग की है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।