{"_id":"6b0c69c2c87ff5e7b7018b36","slug":"orders-prove-ineffective-etah-depot-buses-begin-picking-up-passengers-from-outside-the-depot-premises-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157931-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आदेश बेअसर... एटा डिपो की बसें बाहर से भरने लगीं सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आदेश बेअसर... एटा डिपो की बसें बाहर से भरने लगीं सवारी
विज्ञापन
फोटो 04 - कासगंज रोडवेज बस स्टैंड वस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे लाइन से खड़ी निगम की बसें। स्रो
कासगंज। शहर के बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना परिसर खाली पड़ा रहता है जबकि सड़क पर एटा डिपो की बसों का जमावड़ा लगा रहता है।
डीएम की नाराजगी और यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद एटा डिपो के चालक-परिचालक बसों को अंदर खड़ा करने के बजाय सड़क किनारे पार्क कर रहे हैं। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ जाम की समस्या भी बनी हुई है।
रविवार सुबह बस स्टैंड परिसर में कासगंज डिपो की बसें व्यवस्थित खड़ी थीं जबकि एटा डिपो की बसें सड़क पर खड़ी कर सवारियां भरी जा रही थीं।
इससे अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है और व्यस्त समय में राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले प्रशासनिक नाराजगी, पुलिस कार्रवाई और बाहरी डिपो को पत्र भेजे गए थे।
-- -- -- -- -- -
डीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
कुछ माह पहले डीएम प्रणय सिंह के गुजरने के दौरान सड़क किनारे बस खड़ी देख उन्होंने नाराजगी जताई थी। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ समय व्यवस्था सुधरी थी लेकिन स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई है। परिसर होने के बावजूद नियमों के पालन न होने पर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
एटा डिपो के चालक-परिचालकों को परिसर के अंदर बसें खड़ी करने के स्पष्ट निर्देश हैं लेकिन सुबह सड़क पर बसें खड़ी की जा रही हैं। इस संबंध में एटा डिपो के अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम