फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Traders met the DM to discuss the arrangements for the operation of the Pea Market.

Kasganj News: मटर मंडी संचालन की व्यवस्थाओं के लिए डीएम से मिले कारोबारी

Mon, 08 Dec 2025 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा में संचालित होने वाली मटर मंडी के संचालन में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण बाधा बना हुआ है। मोहनपुरा इलाके में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। आगामी समय में मटर का कारोबार संचालित होना है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ मटर कारोबारियों ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह से मुलाकात की और मटर मंडी के सुगम संचालन की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने सदर विधायक को समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वर्षों से मटर मंडी का संचालन मोहनपुरा पर सड़क किनारे बागों व खेतों में किया जाता है। इस बार सड़क का निर्माण होने के कारण रास्ते अवरुद्ध हैं। सैंकड़ों की संख्या में किसान मटर की फसल तैयार होने के बाद मंडी पहुंचते हैं। प्रशासन ने इस समस्या पर पूर्व में एक अन्य स्थान पर कारोबार संचालित करने के लिए मटर कारोबारियों की सहमति बनाई, लेकिन मटर कारोबारी इस सहमति पर राजी नहीं हुए क्योंकि जो स्थान जिला प्रशासन ने बताया वह एटा जनपद की सीमा में लगता है। व्यापारियों का कहना है कि उनके लाइसेंस कासगंज के हैं। ऐसी स्थिति में वह दूसरे जनपद की सीमा में कैसे कारोबार कर पाएंगे। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने मटर कारोबारियों की समस्या को जायज बताते हुए जिलाधिकारी से निस्तारण को कहा। जिलाधिकारी ने समस्या निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed