फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three people drowned while taking Ganga bath in Kasganj divers are looking for them

Kasganj News: गंगा दशहरा पर स्नान करते समय छह लोग गंगा में डूबने लगे, तीन को बचाया गया, तीन लापता

Tue, 30 May 2023 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 09:16 PM IST
सार

कासगंज में गंगा दशहरा पर स्नान करते समय छह लोग गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों ने तीन लोगों को बचा लिया। जबकि तीन लापता हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Three people drowned while taking Ganga bath in Kasganj divers are looking for them
Kasganj News: गंगा दशहरा पर स्नान करते समय तीन लोग गंगा में डूब गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने के दौरान दो अलग-अलग घाटों पर छह लोग गंगा में डूब गए। इसमें तीन को गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि, तीन अभी लापता हैं। गोताखोर देर रात तक उनकी तलाश में जुटे रहे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

दो लड़के लापता हो गए

गंगा स्नान करते समय चार किशोर उम्र बच्चे व एक युवक कादरगंज गंगा घाट पर डूब गए। डूबते लोगों पर अन्य लोगों की नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। गोताखोरों ने तीन को बचा लिया जबकि दो लापता हो गए। लापता हुए लोगों में विपिन (18) पुत्र रामभजन निवासी बघराई एवं किशोर उम्र महाबली (14) पुत्र कंचन निवासी नगला रघी लापता हो गए। सायं तक इन दोनों की तलाश जारी थी। 

विज्ञापन

तीन को गोताखोरों ने बचा लिया

इसी घाट पर अवनीश (17) पुत्र मुन्ना लाल, मोहित (14) पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला रघी, पप्पू (11) निवासी कंपिल को गोताखोरों ने बचा लिया। बताया गया कि नगला रघी से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान के लिए गांव के लोग पहुंचे थे। गंगा स्नान करते समय यह हादसा हुआ। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस व पटियाली तहसील के अधिकारी मौके पर दोनों की तलाश करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवक की तलाश जारी

वहीं सोरोंजी थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बरबारा गंगा में स्नान करते समय धर्मवीर (22) पुत्र किताब सिंह निवासी पचौरा जंगल अपने दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। तभी गहरे पानी में जाने से गंगा में डूब गया। यह हादसा भी दोपहर के समय हुआ। देर सायं तक उसकी तलाश जारी रही। सोरोंजी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed