{"_id":"6aea2313976578143f00e9b6","slug":"teachers-protest-over-pending-demands-continues-they-will-submit-a-memorandum-tomorrow-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156614-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लंबित मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, कल साैंपेगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लंबित मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, कल साैंपेगे ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16 कासगंज में केए महाविद्यालय में प्रदर्शन करते शिक्षक। संगठन
कासगंज। शिक्षकों की लंबे समय से लंबित चली आ रही मांगों के समाधान के लिए केए पीजी कॉलेज शिक्षक संघ इकाई ने अब चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी कॉलेज के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
फुपुक्टा के आह्वान और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा), अलीगढ़ के निर्देशों के क्रम में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षक संघ इकाई के सचिव डॉ. बृजेंद्र यादव ने बताया कि 25 अक्तूबर को प्रयागराज में हुई फुपुक्टा की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के तहत 2 से 4 नवंबर को प्रदेशभर के महाविद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं।
इसी कड़ी में 5 नवंबर को सभी जिलों के शिक्षक एकजुट होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे और अपनी मांगों के शीघ्र निस्तारण की गुहार लगाएंगे। संघ इकाई की अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. उमेश यादव, संयुक्त सचिव डॉ. अजीत यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. साबिस्ता अंजुम, डॉ. अनुपम पाठक, अंकित कौशल, डॉ. हर्ष मिश्रा, डॉ. कुशहर साहनी, लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पूनम रानी शर्मा, डॉ. कमलेश सिंह और डॉ. पवन दुबे सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।