{"_id":"6aea25746a6c8646660649a1","slug":"gravel-was-laid-hopes-were-uprooted-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156601-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गिट्टियां बिछीं, उम्मीदें उखड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गिट्टियां बिछीं, उम्मीदें उखड़ीं
विज्ञापन
फोटो 25 - गंजडुंडवारा बाईपास का जीर्णशीर्ण जर्जर मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा गिट्टियां बिछ
- फोटो : सांकेतिक
कासगंज /गंजडुंडवारा। कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश को रोककर जाम से राहत दिलाने के लिए बनाया गया बाईपास इन दिनों खुद बदहाली का शिकार है। ठेकेदार द्वारा मार्ग पर गिट्टियां तो बिछा दी गईं लेकिन सड़क का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ।
नतीजा यह है कि पूरा रास्ता जगह-जगह से उखड़ चुका है और बिखरी गिट्टियां वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहन आए दिन फिसल रहे हैं जिससे चालक हादसों का शिकार होने से जूझ रहे हैं।
वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाला धूल का गुबार राहगीरों और आसपास के बाशिंदों की आंखों व सेहत के लिए मुसीबत बना हुआ है। बाईपास निर्माण का मुख्य उद्देश्य कस्बे को जाम मुक्त करना था लेकिन अधूरा काम छोड़ दिए जाने से जनता की मुश्किलें कम होने के बजाय और अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
-- -- --
क्या बोले लोग
बाईपास पर गिट्टियां बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। बाइक से निकलते वक्त जरा सी चूक से वाहन फिसल सकता है और उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है। - डॉ. प्रीति अग्रवाल, समाजसेवी
सड़क की बदहाली और उड़ती धूल से आंखों में परेशानी हो रही है। भारी वाहनों के लिए बना बाईपास अब खुद ही लोगों के लिए खतरा बन गया है। निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए। - डॉ. रिजवान अली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दिवाली से पहले बाईपास पर कार्य शुरू होना था लेकिन किसी वजह से कार्यदायी संस्था काम शुरू नहीं कर पाई है। अब दिवाली के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।- परवेज, जेई, लोक निर्माण विभाग

फोटो 25 - गंजडुंडवारा बाईपास का जीर्णशीर्ण जर्जर मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा गिट्टियां बिछ- फोटो : सांकेतिक