फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three days after returning from her maternal home, the woman took her own life by hanging herself.

Kasganj News: मायके से लौटने के तीन दिन बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला रामजीत में रविवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार] गांव नगला रामजीत निवासी राहुल पुत्र नत्थू का विवाह तीन वर्ष पूर्व बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव पीलेमई निवासी 22 वर्षीय आरती पुत्री राम प्रकाश के साथ हुआ था। दोनों का एक पुत्र भी है। राहुल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार आरती तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। रविवार दोपहर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी। सूचना पर सीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी चंचल सिरोही और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed