{"_id":"6aac2dcec9c193376a061907","slug":"hollow-claims-flowing-from-the-taps-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153953-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नलों से बह रहे सूखे दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नलों से बह रहे सूखे दावे
विज्ञापन
फोटो10बिजेंद्र कुमार,निवासी म्यासुर। संवाद
कासगंज। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना गंजडुंडवारा विकास खंड के ग्राम पंचायत म्यासुर में दम तोड़ती नजर आ रही है। वर्ष 2021 में शुरू हुई इस पेयजल परियोजना का कार्य पांच साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
चार हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में जब योजना का काम शुरू हुआ था तो ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि उन्हें जल्द ही शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। हालांकि पांच साल का लंबा समय बीतने के बाद भी नलों तक पानी नहीं पहुंच सका है।
ग्रामीण रामौतार, रक्षपाल, अजय और राजेश ने बताया कि लंबे समय पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो अब देखरेख के अभाव में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ओवरहेड टैंक का काम भी बीच में ही ठप पड़ा है। इस लापरवाही से आज भी ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए पुरानी और पारंपरिक व्यवस्थाओं पर ही निर्भर रहने को मजबूर हैं। योजना का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;-
अधूरी रह गई उम्मीद
जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने पर लगा था कि अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। परियोजना अधूरी होने से उम्मीद अधूरी रह गई। विभाग कार्य पूरा कराकर जल्द जलापूर्ति शुरू करवाए। - रवेंद्र साहू, निवासी म्यासुर
पाइपलाइन बिछाने के साथ जलापूर्ति की व्यवस्था भी पूरी होनी चाहिए, ताकि योजना का लाभ लोगों तक पहुंच सके। ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा होने और नलों में पानी आने का इंतजार है।-बिजेंद्र कुमार ,निवासी म्यासुर
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;-
वर्जन :
-जल जीवन मिशन योजना का मार्च 2027 में पूरा करने का शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया। म्यासुर में लीकेज की मरम्मत और रोड रेस्टोरेशन का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। -अजीत सिंह, एई जल निगम ग्रामीण