{"_id":"6aac2d55177f649ed20c0251","slug":"one-person-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-kasganj-news-c-25-agr1073-1161780-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के हटऊ गांव निवासी मनोज कुमार मूल रूप से इतवारपुर थाना सहावर, कासगंज के निवासी थे।
वह पिछले करीब 20 वर्षों से हटऊ निवासी विशाल यादव के रह रहे थे। बुधवार की रात करीब 8 बजे मनोज कुमार नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद