फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The website will open today to upload the marks of the practical exam.

Kasganj News: प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड करने को आज से खुलेगी वेबसाइट

Sun, 05 Apr 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लंबित अंक अभी तक अपलोड न होने के कारण परिणाम तैयार करने में बाधा आ रही है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 6 और 7 अप्रैल को वेबसाइट फिर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का दूसरा चरण 13 फरवरी तक पूरा हो चुका है, लेकिन कई विद्यालयों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए है। इससे परीक्षा परिणाम तैयार करने में समस्या आ रही थी। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संबंधित शिक्षकों और विद्यालयों को राहत देते हुए वेबसाइट दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परिषद ने स्पष्ट किया है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को प्रधानाचार्यों और परीक्षकों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से सभी अवशेष अंक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। परिषद ने सख्त चेतावनी भी दी है कि यदि इन तिथियों में अंक अपलोड नहीं किए गए, तो संबंधित छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा परीक्षक, प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि जिन आंतरिक परीक्षकों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें वेबसाइट खुलने पर तुरंत अंक अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed