फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Pakistani army was taught a lesson in the 1971 war

Kasganj News: 1971 में हुए युद्ध में पाकिस्तानी सेना को सिखाया था सबक

Fri, 05 Dec 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 05 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Pakistani army was taught a lesson in the 1971 war
फोटो31कासगंज में शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश। स्रोत:विज्ञ
कासगंज। जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय पर बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि सन 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया 1971 में हुए युद्ध में सेना के जवानों ने कराची हार्बर को नष्ट कर दिया था। देश के वीर जवानों के सामने पाक की सेना पूरी तरह से विफल साबित हुई। उनके 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश ने बताया कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने मिसाइल व एंटी क्राफ्टगन से हमला बोला गया। सिढ़पुरा निवासी दफेदार सिंह, चीफ पेटी ऑफिसर, (रेडियो टेलीग्राफिस्ट) ने बताया कि वह नौसेना के जहाज में प्रमुख टेलीग्राफिस्ट व संचार अनुभाग के प्रभारी थे। इस दौरान पूर्व सेना के अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed