फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The lock of the toilet of Mini Industrial Estate was opened after many years.

Kasganj News: मिनी औद्योगिक आस्थान के शौचालय का वर्षों बाद खुला ताला

Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The lock of the toilet of Mini Industrial Estate was opened after many years.
फोटो13अमर उजाला अखबार में खबर प्रका​शित होने के बाद गंजडुंडवारा में खुला सामुदायिक शौचालय। 
गंजडुंडवारा। सहावर रोड स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान के मुख्य द्वार के समीप वर्षों से बंद पड़े शौचालय की समाचार पत्र में मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर हो गया है। शौचालय का ताला बुधवार को खुल गया। इससे आस्थान से जुडे लोगों को अब राहत मिली और उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

आस्थान के प्रवेश द्वार पर बने इस सार्वजनिक शौचालय में लंबे समय से ताला लटका होने के कारण क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को असुविधा झेलनी पड़ रही थी। लोगों ने ताला बंद रहने से हो रही परेशानी को देखते हुए आक्रोश जताया। लोगों की समस्या को समाचार पत्र ने उजागर किया। खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी हरकत में आ गए। शौचालय का ताला खुलवाने के बाद सफाई कार्य भी कराया गया ताकि लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके। स्थानीय नागरिक अफसर अली, राशिद, शेषपाल और शफी अहमद ने इस कदम पर खुशी जताई।
विज्ञापन



अधूरे शौचालय बनवाएं वरना होगी कानूनी कार्रवाई

पटियाली। ग्राम पंचायत नरदोली के मजरा विजय नगर स्थित पंचायतघर में ग्राम प्रधान कुंती देवी की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार सिंह ने अधूरे शौचालयों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त प्राप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं कराया। ऐसे लाभार्थियों को चेतावनी दी गई। पात्र ग्रामीणों से नए शौचालयों के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया।
कहा कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचायत क्षेत्र से बाहर होती है, तो प्रमाणपत्र वहां से बनवाएं, जहां मृत्यु हुई हो। पंचायत में जन्म या मृत्यु होने पर 21 दिन के भीतर दस्तावेज पंचायत घर में जमा करना अनिवार्य है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजन पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। पात्र होने पर डेढ़ महीने के भीतर पेंशन राशि खाते में आने लगेगी। इसी प्रकार विधवा और विकलांग जन भी योजनाओं के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।


बैठक में अवनीश गुप्ता, नारायण गुप्ता, श्रीनिवास जाटव, प्रमोद मिश्रा, आयुष मिश्रा, राम अवतार सिंह, अवधेश चौहान, नंदकिशोर दूधिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed