फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Polytechnic's new hostel falls within the path of highway construction; a second hostel will now be built on the campus.

Kasganj News: हाईवे निर्माण की जद में आया पॉलिटेक्निक का नया छात्रावास, अब परिसर में बनेगा दूसरा हॉस्टल

Thu, 24 Sep 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic's new hostel falls within the path of highway construction; a second hostel will now be built on the campus.
फोटो 33- सोरोंजी में पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए बन रहे छात्रावास के लिए कॉलम तैयार करते श्रमिक। स
सोरोंजी। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए एनएचएआई ने तीर्थनगरी के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। इस जगह बना हुआ छात्रावास है जिसे तोड़ा जाएगा। हालांकि, छात्रों की असुविधा को देखते हुए एनएचएआई ने परिसर के भीतर ही एक नया छात्रावास बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक का यह छात्रावास महज दो साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही यह राष्ट्रीय राजमार्ग के दायरे में आ गया। प्रस्तावित राजमार्ग फरीदनगर गांव से होते हुए सहावर मार्ग के नगरिया मार्ग पर निकलेगा। इसके लिए कॉलेज परिसर में सड़क निर्माण हेतु पिलर और स्लैब बनाने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुरुआत में पॉलिटेक्निक प्रशासन ने छात्रावास तोड़े जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। इस आपत्ति का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने छात्रों के हित में कॉलेज परिसर में ही वैकल्पिक रूप से दूसरा आधुनिक छात्रावास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

वर्जन-
पॉलीटेक्निक कॉलेज की एनएचएआई द्वारा राजमार्ग निर्माण के लिए एक हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस जमीन पर बने छात्रावास को तोड़कर काॅलेज की दूसरी खाली पड़ी भूमि पर एनएचएआई नया छात्रावास निर्माण करा रहा है। - राजन सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed