{"_id":"6ab56698f5e408ad1e02d802","slug":"sahawar-to-get-relief-from-traffic-jams-two-lane-bypass-to-be-built-at-a-cost-of-4789-crore-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154370-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सहावर को मिलेगी जाम से मुक्ति, 47.89 करोड़ से बनेगा टू-लेन बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सहावर को मिलेगी जाम से मुक्ति, 47.89 करोड़ से बनेगा टू-लेन बाईपास
विज्ञापन
फोटो10अब्दुल रियाज़। संवाद
कासगंज। सहावर कस्बे को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। शासन ने व्यय वित्त समिति की बैठक में 47.89 करोड़ रुपये की लागत से सहावर बाईपास मार्ग (टू-लेन) के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद भारी वाहन कस्बे के बाहर से ही निकल जाएंगे, जिससे मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और लोगों को सुगम यातायात मिल सकेगा।
24 हजार से अधिक आबादी वाले सहावर कस्बे का मुख्य चौराहा लंबे समय से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा था। कासगंज, सोरोंजी, अमांपुर, मोहनपुर, गंजडुंडवारा और पटियाली क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन इसी मुख्य मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन
संकरी सड़क और बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना वाहनों लंबी कतारें लग जाती थीं। इस स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और यहां तक कि एंबुलेंस को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस बाईपास के निर्माण की मांग कर रहे थे।
बाईपास के निर्माण से बाहरी और भारी वाहनों को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे कस्बे के भीतर यातायात सुचारु होगा, यात्रा का समय घटेगा और मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इस मंजूरी के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी का माहौल है।
-- -- -- -- -- -- -
लोगों की बात :
-बाईपास के निर्माण के लिए कई सालों से मांग की जा रही थी। बाजार से भारी वाहनों का दबाव हटेगा तो जाम कम होगा और राहत मिलेगी।-मोहम्मद खिजर अली, निवासी सहावर।
-अक्सर मुख्य चौराहे पर 20-30 मिनट तक जाम में फंसना पड़ता है। बाईपास बनने से एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं का आवागमन भी आसान होगा। -अब्दुल रियाज़ ,मंडल महासचिव ,किसान यूनियन टिकैत
-जाम की वजह से ग्राहक कई बार बाजार तक नहीं पहुंच पाते। ट्रैफिक व्यवस्थित होने से कारोबार और खरीदारी दोनों को फायदा मिलेगा।-पवन वार्ष्णेय, विधान सभा अध्यक्ष व्यापार मंडल
-भारी वाहन बाजार से गुजरते हैं तो दिनभर अव्यवस्था रहती है। बाईपास बनने से बाजार का माहौल बेहतर होगा और छोटे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। -रामकुमार साहू,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
-सहावर बाईपास की लंबाई- 3.40 किलोमीटर
- 47.89 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
-28.38 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण में होंगे खर्च
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
सहावर में बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने व्यय वित्त समिति की बैठक में मंजूरी दे दी है। जल्द ही विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।-ज्ञान प्रकाश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-26
सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। जाम की समस्या के समाधान के लिए सहावर कस्बा में बाईपास निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने मांग की थी। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया था। शासन ने बाईपास निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर