फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The body should ensure 100% door-to-door garbage collection.

Kasganj News: निकाय शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा संग्रह सुनिश्चित करें

Thu, 29 Jan 2026 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
The body should ensure 100% door-to-door garbage collection.
फोटो24कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह। स्रोत:सूचना 

विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें गंगा आरती आयोजन, गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता, जल गुणवत्ता में सुधार के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में चिह्नित नालों के सीवरेज के समुचित निस्तारण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कंपोस्ट निर्माण, अपशिष्ट संग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण करने निर्देश दिए। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल का नियमित आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य का आवंटन किया जा चुका है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed