Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Buses ran only on paper, yet passengers remained stranded

Kasganj News: कागजों में दौड़ीं बसें फिर भी हलकान रहे यात्री

Thu, 12 Nov 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Buses ran only on paper, yet passengers remained stranded
आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
एटा। भाई दूज के बाद बृहस्पतिवार को घरों से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी तो रोडवेज की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दिल्ली और आगरा जाने वाले यात्रियों को एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। डिपो प्रशासन के पर्याप्त बसें और अतिरिक्त फेरे संचालित करने की बात यात्रियों की परेशानी के आगे खोखली साबित हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर होते-होते दिल्ली, आगरा और शिकोहाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए आपाधापी मचने लगती। शिकोहाबाद जाने वाली बस में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। बसों की कमी के कारण कई यात्री घंटों तक अपने गंतव्य के लिए रवाना होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बस स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि सभी मार्गों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त बसें लगाकर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने पर निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। शिकोहाबाद जाने के लिए खड़े रामसेवक ने बताया कि करीब आधे घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मैनपुरी और कानपुर की बसें बाईपास से गुजरीं
त्योहार के बाद कार्यस्थल पर लौटने के लिए लोग परेशान दिखाई दिए। इसका बड़ा कारण रहा कि कानपुर और मैनपुरी की ओर से आने-जाने वाली बसें बाईपास से गुजर रहीं थीं। इन बसों के शहर के अंदर न आने की वजह से स्टैंड पर काफी भीड़ रही।
-
आगरा जाने के लिए एक घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बस नहीं आई है। इसकी वजह से गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। -विमलेश कुमार, यात्री
-
दिल्ली से दिवाली की छुट्टी पर घर आए थे। अब जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। समय से नहीं पहुंचने पर ड्यूटी छूटने की चिंता है। -मोहित कुमार, यात्री
वर्जन-
अधिकांश बसें रूट पर उतारी गई थीं। इसके बाद भी अगर किसी मार्ग पर यात्री ज्यादा दिखे तो उस पर तत्काल बस को रवाना किया गया। दिल्ली, अलीगढ़, आगरा-बरेली और अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसों को भेजा गया है। -प्रदीप यादव, एआरएम

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

आगरा व दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed