फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Strong winds and rain changed the weather

Kasganj News: तेज हवाओं और बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज

Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strong winds and rain changed the weather
फोटो38कासगंज में बस स्टैंड पर दोपहर के समय ठंड में गुजरती महिलाएं।संवाद
कासगंज। जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर बादल छाए रहे, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान में 4 डिग्री की गिरावट ला दी। जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कई दिन से निकल रही तेज धूप से पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे गलन भरी सर्दी से राहत मिल गई गई थी। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। बारिश से मौसम में नमी आ गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 11 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर के समय तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लोगों को दिन में भी गरम कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 4 डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रसार अधिकारी डॉ. आकाश ने बताया कि 24 जनवरी को आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा- दोपहर क्षेत्र में अचानक बेमौसम बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। रोजाना की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम नजर आई। गरीब और जरूरतमंद लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। मौसम में बदलाव से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed