{"_id":"694835d7cc875ba41407a6ff","slug":"special-camps-were-set-up-under-the-electricity-bill-relief-scheme-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141134-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली बिल राहत योजना में लगाए गए विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली बिल राहत योजना में लगाए गए विशेष शिविर
Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो40पटियाली में ओटीएस शिविर में बकाया बिल जमा करने पहुंचे लोग। संवाद
पटियाली। बिजली बिल राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उपभोक्ताओं को मिले इसके लिए विद्युत निगम ने रविवार को अवकाश के दिन भी उपकेंद्र बीनपुर, दरियावगंज तथा पटियाली में विशेष आयोजन किया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण पीयूष कुमार एवं विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह ने शिविरों का निरीक्षण किया। कैंप में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि योजना के तहत ब्याज में सौ प्रतिशत छूट, मूल बकाया राशि में 25 प्रतिशत छूट और विद्युत चोरी के जुर्माने में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। शिविरों में जेई नीरज गौड़, जेई विवेक कुमार, शिव कुमार, आदेश कुमार, रविंद्र, रजनीश सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।