फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   SIR: Today is the last chance for claims and objections.

एसआईआर: दावा-आपत्ति का आज आखिरी मौका

Fri, 06 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 06 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
SIR: Today is the last chance for claims and objections.
फोटो02कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में बना भारत निर्वाचन कार्यालय।संवाद
कासगंज। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम अवसर है। निर्वाचन विभाग द्वारा पुनरीक्षण के बाद जारी सूची में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक सामने आई है। इधर, दावा-आपत्ति के तहत प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करने का काम भी तेजी से चल रहा है, ताकि अंतिम मतदाता सूची समय पर तैयार की जा सके।
विज्ञापन

एसआईआर के उपरांत निर्वाचन विभाग ने जिले में 8,85,678 मतदाताओं की सूची जारी की थी। इसके बाद नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रक्रिया पिछले एक माह से लगातार चल रही है, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक प्राप्त आवेदनों में से 22,344 आवेदनों की फीडिंग पूरी कर ली गई है। इनमें 16,181 आवेदन मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से संबंधित हैं। वहीं 330 आवेदन नाम कटवाने अथवा स्थानांतरण के लिए दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मतदाता पहचान से जुड़े नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में सुधार के लिए 5,833 आवेदनों की फीडिंग की जा चुकी है। इधर, दावा-आपत्ति से जुड़े शेष आवेदनों को समय रहते निपटाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा पोर्टल पर अपलोडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूची में शामिल आयु वार मतदाता
आयु वर्ग- मतदाताओं की संख्या
18-19 1995
20-29 166198
30-39 252450
40-49 162617
50-59 151298
60-69 92665
70-79 43367
80-89 12563
90-99 2357
100+ आयु 168

वर्जन

यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या विवरण में कोई त्रुटि है तो वे आज ही दावा-आपत्ति दर्ज करा लें, जिससे अंतिम मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके- दिग्विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed