फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Roster of Samadhan Diwas for the year 2026 released

Kasganj News: वर्ष 2026 के लिए समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले में हर माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सुबह 10 बजे से सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस व्यवस्था से लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का वार्षिक रोस्टर वर्ष 2026 का जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न तहसीलों में जिलाधिकारी निर्धारित तिथियों पर जनता की समस्याएं सुनेंगे। जिन तिथियों पर जिलाधिकारी अन्य तहसीलों में रहेंगे, उन दिनों संबंधित तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एवं अपर जिलाधिकारी (एडीएम) करेंगे। इन दिवसों पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

अगले साल (2026) तहसील पर डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस की तिथियां
कासगंज - 3 जनवरी, 21 फरवरी, 04 अप्रैल, 16 मई, 04 जुलाई, 15 अगस्त, 03 अक्तूबर, 21 नवंबर
सहावर - 17 जनवरी, 07 मार्च, 18 अप्रैल, 06 जून, 18 जुलाई, 05 सितंबर, 17 अक्तूबर, 05 दिसंबर
पटियाली - 07 फरवरी, 21 मार्च, 02 मई, 20 जून, 01 अगस्त, 19 सितंबर, 07 नवंबर, 19 दिसंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed