{"_id":"699205abb7a852b5ac0a5936","slug":"retired-teacher-from-badaun-found-decapitated-in-a-field-kasganj-news-c-25-1-agr1063-990495-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बदायूं के रिटायर्ड शिक्षक का सिर खेत में मिला कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बदायूं के रिटायर्ड शिक्षक का सिर खेत में मिला कटा
Sun, 15 Feb 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर में मोहनपुर रोड पर गणेशपुर गांव के पास शनिवार को सरसों के खेत में बदायूं के रिटायर्ड शिक्षक का कटा सिर मिला। तीन दिन पहले खेत में उनके खून से सने कपड़े मिले थे। कपड़ों से बेटे ने कटे सिर की शिनाख्त की थी। बताया कि वह दो फरवरी को कछला घाट के लिए निकले थे, तब से लापता चल रहे थे। उनकी गुमशुदगी अलापुर थाने में दर्ज है।सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मोहनपुर रोड पर गणेशपुर गांव के पास शुक्रवार को सरसो के खेत में खून से सने कपड़े मिलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम को भेजकर आसपास तलाश कराई गई, लेकिन शव या कोई अन्य चीज बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये आसपास जिलों की पुलिस को भेजी। बदायूं जनपद में अलापुर के गांव जगत निवासी ओमवीर ने खून से सने मिले कपड़ों से अपने पिता रिटायर्ड शिक्षक हरिकृष्ण (75) के होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को रेलवे लाइन के पास खेत में उनके कटे हुए सिर का कंकाल बरामद हुआ। इसकी जानकारी सहावर पुलिस ने बदायूं के अलापुर थाने को दी है। सिर के कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। पुलिस पुष्टि के लिए कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी। फिलहाल, पुलिस धड़ तलाशने में जुटी है।
मृतक के बेटे लालाराम ने फोन पर बातचीत में बताया कि पिता से दो फरवरी को बेटी और भाई की फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने दवा लेने के लिए बरेली जाने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं मिला, तो सात फरवरी को अलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अलापुर पुलिस ने उनकी लास्ट लोकेशन निकाली तो वह कासगंज और सहावर में मिली। उनके साथ कोई अनहोनी होने के डर से परिजन को अलापुर पुलिस के साथ सहावर भी भेजा था। वह खुद उनकी तलाश के लिए बरेली गए हुए थे। दो दिन पहले सहावर पुलिस से सूचना मिली कि उनके खून से सने कपड़े खेत में मिले हैं। इस पर भाई को सहावर भेजकर कपड़ों की शिनाख्त कराई थी। एक दिन बाद उनके सिर का कंकाल भी मिल गया। उन्होंने बताया कि पिता बदायूं में खीरिया रहलू के प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।