फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pond turns into a garbage dump; foul odor spreads, raising the risk of disease.

Kasganj News: तालाब बना कूड़ाघर, फैली दुर्गंध और बीमारियों का खतरा

Tue, 22 Sep 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सहावर। कस्बे के मोहल्ला काजी स्थित वार्ड नंबर छह में तालाब देखरेख के अभाव में कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है। लंबे समय से जमा गंदगी और उठती दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी असलम, रवि, रफीक और मुन्ना लाल ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि तालाब और उसके आसपास नियमित सफाई न होने से कूड़ा जमा हो गया है। गंदगी के कारण इलाके में मच्छरों का भयंकर प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बार-बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तालाब और आसपास के क्षेत्र की तत्काल प्रभाव से मुकम्मल सफाई कराई जाए। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए नियमित कूड़ा उठान और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव जल्द से जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्या बोले लोग :

तालाब के आसपास काफी समय से कूड़ा जमा है। इससे लगातार दुर्गंध आती रहती है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। - शाहरुख खान

------
तालाब में कूड़ा जमा होने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। बदबू और मच्छरों की समस्या के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। - साजिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed