फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested criminal in an encounter in kasganj

UP: कारोबारी से लूट करने वाले बदमाश को सिखाया सबक, मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 28 Jan 2026 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 Jan 2026 07:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में चार दिन पहले मेडिकल कारोबारी से लूट करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested criminal in an encounter in kasganj
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के ढोलना थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक लुटेरे को मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 35 हजार रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


24 जनवरी की रात नगला मनी में मेडिकल कारोबारी नंदकिशोर के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लुटेरे योगेंद्र निवासी किनावा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने उनसे 1.73 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी थाना ढोलना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें लुटेरों का सुराग लगाने में लगी थीं। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा एवं एसओजी प्रभारी चंचल सिरोही, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह को लुटेरे योगेंद्र के मूवमेंट की जानकारी हुई। पुलिस टीमों ने भगवंतपुर पुल पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान गढ़ी पंचगाई की ओर से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़कर भागने लगा। इसी बीच बाइक फिसलने से वह गिर गया। लुटेरे ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरे योगेंद्र के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल दशा में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान की गई पूछताछ में लूट की वारदात का खुलासा हुआ। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष दो लुटेरे फरार हैं उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed