{"_id":"6aa98cbb4bcc692f3f0befe4","slug":"engineer-accuses-constable-of-assault-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153885-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इंजीनियर ने सिपाही पर लगाया पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इंजीनियर ने सिपाही पर लगाया पीटने का आरोप
विज्ञापन
फोटो42जल-जीवन मिशन के जेई के साथ मारपीट का सीसी टीवी फुटेज। स्रोत: वीडियो ग्रैव
कासगंज। जिले में जल जीवन मिशन में कार्यरत एक इंजीनियर के साथ शराब के नशे में दो सिपाहियों द्वारा रुपये मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है। एटा जिले में मिरहची निवासी सौरभ सिंह जल जीवन मिशन में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने एसपी ओपी सिंह को दी लिखित शिकायत में बताया है कि वह 7 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे अपनी साइट भिटौना-2 से कास्टिंग कराकर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान आवास विकास चौकी पर तैनात सिपाही कपिल भारद्वाज और अंकित ने उन्हें बीएवी कॉलेज के पास रोक लिया।
आरोप है कि सिपाहियों ने बाइक के कागज चेक किए, जो कि पूरी तरह सही पाए गए। इसके बावजूद सिपाहियों ने उनसे रुपये की मांग की। जब इंजीनियर ने रुपये मांगने का विरोध किया तो सिपाही कपिल भारद्वाज ने उनको एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। उसने गाली-गलौज की और जबरन चौकी ले जाने लगा।