फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two friends missing after leaving home without informing anyone.

Kasganj News: घर से बिना बताए निकले दो दोस्त, लापता

Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two friends missing after leaving home without informing anyone.
फोटो37गर्व भारद्वाज। स्रोत: परिजन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र से सोमवार देर शाम दो 12 साल के बच्चे संदिग्ध हालात में लापता हो गए। दोनों बच्चे परिजन को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बच्चों ने अपने एक दोस्त से पार्टी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, सूत की मंडी निवासी अर्जुन भारद्वाज का 12 वर्षीय पुत्र गर्व भारद्वाज और आवास विकास कॉलोनी निवासी रखेंद्र कुमार का पुत्र सुतेज कुमार (12) सोमवार शाम करीब 6:45 बजे अचानक लापता हो गए। परिजन को खोजबीन में पता चला कि दोनों अपने एक अन्य दोस्त शौर्य जैन से पार्टी की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन

देर रात तक जब दोनों बालक घर नहीं पहुंचे तो परिजन की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गर्व भारद्वाज अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गया है जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। संभावित स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास भी जारी है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि कई टीमें बच्चों की तलाश में लगी हैं।

------------------------
पहले भी घर से बिना बताए जा चुके हैं कई बच्चे

शहर से इससे पहले भी कई बच्चे घर पर बिना बताए दूसरे शहर जा चुके हैं जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। एक माह पहले आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-03 निवासी अर्णव उर्फ यश (13), लवकुश (13) और अनी उर्फ लक्की (15) देर शाम पार्क में खेलने के बाद परिजन को बिना बताए अचानक लापता हो गए थे। तीनों नाबालिग दोस्तों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया था। तीनों बच्चे बिना बताए मथुरा-वृंदावन घूमने चले गए थे। 10 दिन पहले गंजडुंडवारा के मोहल्ला नगला भीकन निवासी मानसिंह का 11 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय भतीजा सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed