{"_id":"6a64fd05504205c5230c09cc","slug":"plaster-falls-from-primary-school-ceiling-5-children-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151185-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चों के आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चों के आई चोटें
Sat, 25 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 38 - प्राथमिक विद्यालय भीलौर की छत का गिरा प्लास्टर। स्रोत : संवाद
सोरोंजी। ग्राम पंचायत कादरवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भीलौर में शनिवार को शिक्षण कार्य के दौरान स्कूल के जर्जर बरामदे का प्लास्टर उखड़ कर गिर गया जिससे बरामदे में बैठकर पढ़ रहे 5 बच्चों के चोटें आ गईं। गनीमत रही कि यह प्लास्टर छोटे से हिस्से का गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्राथमिक विद्यालय का बरामदे की छत का प्लास्टर लंबे समय से फूला हुआ था शनिवार को अचानक यह प्लास्टर उखड़ कर गिर गया। जिससे छज्जे के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों में सिरयण, रोशनी, खुशी, रिहान तथा रिजवान के चोटें आ गई। छात्रों को अध्यापकों ने ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां बच्चों का उपचार किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप ने बताया कि उन्हें विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने की जानकारी मिली है जिसमें कुछ बच्चे घायल हुए हैं। वह विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की स्थिति देखेंगे।