फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Outrage following woman's murder; last rites not performed.

Kasganj News: महिला की हत्या के बाद आक्रोश, नहीं किया अंतिम संस्कार

Wed, 15 Jul 2026 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कादरगंज पुख्ता की महिला की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिवार के लोगों व ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही महिला का शव गांव में पहुंचा तो चीत्कार मच गई और लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर एसडीएम आतीश कुमार, सीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने व एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। मामले में पुलिस अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरोपी दूसरे समुदाय का होने का कारण बढ़ा तनाव
कादरगंज पुख्ता की महिला मीना देवी की गांव के ही आरोपियों ने हत्या कर दी थी। महिला मीना देवी ने सद्दाम व उसके एक साथी को रुपये उधार रुपये दिए थे। वह उधारी के रुपये वसूलने के लिए सद्दाम के पास गई तभी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। हत्यारे दूसरे समुदाय के थे जिसके कारण तनाव की स्थिति बन गई।









वर्जन-



- महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रहीं हैं। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी। वहीं साधू की मौत के मामले की भी जांच की जा रही है- सुशील कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed