{"_id":"6ae8d60655f7502164011c01","slug":"outbreak-of-viral-fever-50-patients-examined-kasganj-news-c-163-1-eta1013-159536-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वायरल फीवर का प्रकोप, 50 मरीजों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वायरल फीवर का प्रकोप, 50 मरीजों का परीक्षण
विज्ञापन
सकीट कस्बा के मोहल्ला गंज में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
सकीट। नगर के मोहल्ला गंज में वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 50 मरीज पहुंचे जिनकी जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में मलेरिया के 15 और डेंगू के 15 सैंपल लेकर जांच की गई। राहत की बात यह रही कि सभी 30 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। एमओआईसी शिव कुमार राजपूत ने बताया कि मोहल्ले में बुखार और जुकाम से पीड़ित लोगों की सूचना मिलने पर टीम भेजकर शिविर लगवाया गया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं।
लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव की सलाह दी गई है। लगातार बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।