फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Markets and residential areas submerged; rainwater entered shops.

Kasganj News: बाजारों और रिहायशी इलाके जलमग्न, दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Thu, 02 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 02 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Markets and residential areas submerged; rainwater entered shops.
फोटो 01 कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट एक नमक की दुकान में भरा बारिश का पानी। स्रोत:स्ंवाद
कासगंज। मानसून के सक्रिय होते ही बृहस्पतिवार को हुई सवा घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने महज कुछ ही देर में बाजारों, प्रमुख सड़कों और रिहायशी इलाकों को जलमग्न कर दिया। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश दोपहर करीब 1:15 बजे थम गई, लेकिन सड़कों पर जमा पानी के कारण देर शाम तक जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा।
विज्ञापन

जलभराव का सबसे अधिक असर बाजारों पर पड़ा। गांधी मूर्ति क्षेत्र में नमक व्यापारी प्रकाश अग्रवाल, पाइप व्यापारी मोहित अग्रवाल सहित कई दुकानों में पानी घुस गया। बिलराम गेट पर पारस गारमेंट, विनीत माहेश्वरी की कपड़ा दुकान और हाजी वस्त्र विक्रेता के प्रतिष्ठान भी जलभराव की चपेट में आ गए। सूत की मंडी में राजीव वार्ष्णेय की पीको की दुकान सहित कई प्रतिष्ठानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


ई-रिक्शा नहीं मिले, सिर पर सामान रखकर निकले लोग
जलभराव के कारण कई मार्गों पर ई-रिक्शा की मांग बढ़ गई। ऐसे में लोगों को ई-रिक्शा के लिए इंतजार भी करना पड़ा। बाहर जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में अटैची, बैग और अन्य सामान सिर पर रखकर पानी से गुजरना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश थमी तो सड़कों पर लगा जाम
बारिश रुकते ही बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर निकल पड़े। जलभराव और वाहनों की अधिकता के कारण नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, रेलवे रोड और सोरों गेट समेत कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।

पानी में बंद हुईं स्कूटियां और बाइक
सड़कों पर भरे पानी में उतरते ही कई स्कूटियों और बाइकों के इंजन बंद हो गए। चालकों को वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। कई स्थानों पर लोग घंटों वाहन चालू करने की कोशिश करते नजर आए।

पॉलिथीन मांगकर बचाई खुद और सामान की सुरक्षा
अचानक हुई बारिश में बिना छाते और रेनकोट के फंसे लोगों ने दुकानों से पॉलिथीन मांगकर खुद और अपने सामान को भीगने से बचाने का प्रयास किया। कई लोग दुकानों की छतों के नीचे बारिश थमने का इंतजार करते रहे।


आज भी आंधी और बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

फोटो 01 कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट एक नमक की दुकान में भरा बारिश का पानी। स्रोत:स्ंवाद

फोटो 01 कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट एक नमक की दुकान में भरा बारिश का पानी। स्रोत:स्ंवाद

फोटो 01 कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट एक नमक की दुकान में भरा बारिश का पानी। स्रोत:स्ंवाद

फोटो 01 कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट एक नमक की दुकान में भरा बारिश का पानी। स्रोत:स्ंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed