{"_id":"6aaad04dfe4bc8e7f60a8bfb","slug":"kutcha-house-collapses-in-kakrala-kasganj-news-c-175-1-kas1009-153910-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ककराला में कच्चा मकान ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ककराला में कच्चा मकान ढहा
विज्ञापन
फोटो 21 - पटियाली के ग्राम ककराला में मंगलवार देर शाम भरभरा गिरे कच्चे मकान में खड़े परिजन। स्र
फोटो - 21
- हादसे के वक्त घर में नहीं होने पर बचे लोग
पटियाली। गांव ककराला में मंगलवार देर शाम एक कच्चा मकान ढह गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई सदस्य घर में माैजूद नहीं था। सभी घर के बाहर बैठे हुए थे। हालांकि घरेलू सामान, साइकिल, चारपाई आदि मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया और एक पालतू पशु घायल हो गया।
ककराला निवासी सत्यदेव सिंह पुत्र वंशलाल का मकान कच्चा है। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण अनहोनी की आशंका पर मलबा हटाने लगे। इसके बाद परिवार को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली।
समाजसेवी सुमित शर्मा ने तहसील प्रशासन को मामले से अवगत कराया। तहसीलदार शौर्यवर्धन सिंह राठौर के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार शौर्य वर्धन सिंह राठौर ने बताया कि क्षति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद