फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kolkata-Gwalior Express train delayed by 1:15 minutes due to fog

कोहरा में कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन 1:15 मिनट हुई लेट

Thu, 29 Jan 2026 10:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बदलाव के साथ ही कोहरे का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं भरतपुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन भी 1 घंटा 21 मिनट लेट होकर स्टेशन पर आई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखी गई। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कोहरे के मौसम में ट्रेनों की गति को नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कोलकाता से ग्वालियर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6:50 बजे के स्थान पर सुबह 8:50 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन दो घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

भरतपुर से कासगंज जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी कोहरा में 1 घंटा 21 मिनट विलंब हुई। यह ट्रेन सुबह 10:25 बजे की जगह सुबह 11:46 बजे स्टेशन पर पहुंची। टनकपुर से अछनेरा की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 32 मिनट देरी से 9:02 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री जामा मस्जिद निवासी अजीम खान ने बताया कि उन्हें कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर आगरा जाना था। ट्रेन के विलंब होने से उन्हें समय से पहुंचने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed