{"_id":"6a3592090a146626380022a4","slug":"kasganj-news-mother-suicide-sone-poision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149496-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नौ वर्षीय बेटे को दिया जहर, फिर खुद भी दे दी जान; कासगंज में एक मां ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौ वर्षीय बेटे को दिया जहर, फिर खुद भी दे दी जान; कासगंज में एक मां ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम
Sat, 20 Jun 2026 02:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:07 PM IST
सार
कासगंज के लाधौली गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और अपने नौ वर्षीय बेटे को भी खिला दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव लाधौली में शुक्रवार शाम पारिवारिक कलह में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और अपने बेटे को भी खिला दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे ने दम तोड़ दिया, जबकि मां की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव लाधौली निवासी पिंकी (35) ने शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे पारिवारिक विवाद के कारण घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपने बेटे रेयांश (9) को भी विषाक्त पदार्थ खिला दिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उन्हें पटियाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रेयांश को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - Agra: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम, इंतजार करते रहे फरियादी; वीडियो आया सामने
विज्ञापन
गंभीर हालत में पिंकी को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पिंकी को भी मृत घोषित कर दिया। सीएमएस संजीव सक्सेना ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में ही जिला अस्पताल लाया गया था। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस गांव लाधौली पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों की मौत के बारे में परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से मां-बेटे की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव लाधौली में शोक का माहौल है। एक ही परिवार में दो मौतों से हर कोई सदमे में है। परिजन और रिश्तेदार गहरे दुख में डूबे हुए हैं। ग्रामीण भी इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।