{"_id":"6a3635a06199b1056e0cf7f1","slug":"dm-fails-to-turn-up-at-samadhan-diwas-complainants-wait-for-hours-in-agra-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम, इंतजार करते रहे फरियादी; वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम, इंतजार करते रहे फरियादी; वीडियो आया सामने
Sat, 20 Jun 2026 12:09 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के नहीं पहुंचने से फरियादी घंटों इंतजार करते रहे और अपनी शिकायतें एसडीएम व तहसीलदार को सौंपनी पड़ीं। दूसरी ओर, ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों, कातिबों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही, जिससे जमीनों की रजिस्ट्री ठप रही।
विज्ञापन
डीएम नहीं पहुंचे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, लेकिन 11.30 बजे तक डीएम नहीं आए। ऐसे में फरियादियों ने उपलब्ध अधिकारी एसडीएम और तहसीलदार को सरकारी जमीनों पर कब्जे, अवैध निर्माण, राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई है।
एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि सात दिन में शिकायत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। दूसरी तरफ तहसील के वकील, कातिब और स्टांप वेंडर शनिवार को पांचवें दिन भी ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर रहे। निबंधन भवन में जमीनों की खरीद फरोख्त कार्य पांच दिन से ठप पड़ा है।