फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news flood inspection

Kasganj News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य रखें जारीं, स्वास्थ्य शिविर लगाएं

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
kasganj news flood inspection
फोटो 31- बाढ़ प्रभावित नगला जयकिशन में स्टीमर से ​स्थिति का जायजा लेते कमिश्नर ओपी आर्या, डीएम
कासगंज। अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर ओपी आर्या ने शनिवार को पटियाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जिला प्रशासन को निरंतर राहत कार्य जारी रखने और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर बाढ़ प्रभावित गांवों नगला नैनसुख और नगला जयकिशन में मोटरबोट से निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं और बाढ़रोधी कार्य कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों से संवाद के बाद, कमिश्नर ने अब तक किए गए राहत और बचाव कार्यों के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रेमादेवी करन सिंह इंटर कॉलेज तथा गढि़या मजरा एवं सनौड़ी में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सकों की टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं का टीकाकरण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति अब नियंत्रण में है और जहां कटान हो रहा है, वहां सिंचाई विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी (डीएम) प्रणय सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के लिए किए गए कार्यों और बांटी गई राहत सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसपी ओपी सिंह, अपर आयुक्त अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सुशांत सावरे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed