{"_id":"6892341dbcaf57b286040fef","slug":"hydra-crushes-old-woman-public-blocked-road-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक माैत...हाइड्रा ने वृद्धा को कुचला, लोगों का फूट पड़ा आक्रोश; लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक माैत...हाइड्रा ने वृद्धा को कुचला, लोगों का फूट पड़ा आक्रोश; लगाया जाम
Tue, 05 Aug 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:11 PM IST
सार
घटना के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। हाइड्रा को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वृद्धा का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में सलेमपुर बीवी मार्ग पर मंगलवार की शाम को दवा लेकर पैदल जा रही वृद्धा को हाइड्रा ने कुचल दिया। वृद्धा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रफातपुर निवासी चंद्रवती (60) पत्नी आंगनलाल मंगलवार की शाम करीब 5 बजे कासगंज से दवा लेकर पैदल आपने गांव लौट रहीं थी। गांव किलोनी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
घटना के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। किसी ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है। मृतका के देवर जयवीर ने बताया कि दो साल पहले बीमारी के कारण भतीजे विनोद की मौत हो गई थी। वह नातिन अजंता के साथ गांव में रहती थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।