फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   husband caught doctor wife red handed While her celebrating Rangraliya with youth in hotel in Kasganj

UP: होटल के कमरे में युवकों के साथ थी महिला चिकित्सक, घरवालों के साथ पहुंच गया पति; दृश्य देख रह गए भौचक्के

Thu, 09 May 2024 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 12:51 PM IST
सार

एक महिला चिकित्सक होटल के कमरे में युवकों के साथ रंगरलिया मना रही थी। पति घरवालों के साथ पहुंच गया। दृश्य देखकर सभी भौचक्के रह गए। 

विज्ञापन
husband caught doctor wife red handed While her celebrating Rangraliya with youth in hotel in Kasganj
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति को धोखा देकर महिला चिकित्सक रंगरलिया मना रही थी। पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे एक होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 
विज्ञापन


बताया कि वह दोनों बीते एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति एवं उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को अन्य दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed