फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Husband beats wife to death with a stick for stopping him from drinking alcohol

Kasganj News: शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की डंडा मारकर हत्या

Tue, 02 Jun 2026 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Husband beats wife to death with a stick for stopping him from drinking alcohol
20-असम की रहने वाली जोशना। फाइल फोटो
रोहतक। जिले के डोभ गांव में सोमवार रात करीब 12 बजे शराब पीने से रोकने पर हुए घरेलू झगड़े में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

मूल रूप से कासगंज के गांव सोबतभुड निवासी आरोपी आजाद ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी जोसना भानु के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा।
सुबह करीब 3 बजे उसने अपने पिता गुड्डू को फोन कर कहा, मेरी घरवाली नहीं रही। पिता की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान के पास रहने वाले पिता गुड्डू ने बताया कि वे 13 साल पहले यूपी से रोहतक आए थे। उनके बड़े बेटे आजाद की शादी 6 साल पहले असम निवासी जोसना भानु से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे 5 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय बेटा हैं। आजाद डोभ गांव में धीरे नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और खून से लथपथ चादर बरामद की। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतका का शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
पुलिस समझाकर लाैटी, रात में कर दी हत्या
गुड्डू ने बताया कि बेटा आजाद शराब पीता है। सोमवार रात को करीब 8 बजे पता चला कि वह जोसना से झगड़ा कर रहा है। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस समझाकर लौट गई। तड़के तीन बजे कॉल आने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो जोसना लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
....
पहले भी करता था मारपीट
शव लेने आए जोसना के जीजा के भाई रफीकुल इस्लाम ने बताया कि वे परिवार सहित यूपी के दादरी में रहते हैं। जोसना भी वहीं रहती थी। तीन माह पहले भी आरोपी ने पत्नी से मारपीट की थी। वह बच्चाें को लेकर उनके पास आई थी। तब आजाद के पिता गुड्डू माफी मांगकर उसे वापस ले आए थे।

वर्जन
पति व पत्नी के बीच झगड़े के चलते हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। तब हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।
- इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed