फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hanuman Janmotsav procession taken out with great pomp in Amanpur

Kasganj News: अमांपुर में धूमधाम से निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav procession taken out with great pomp in Amanpur
फोटो25अमांपुर में निकाली गई हनुमान शोभायात्रा में शामिल झांकी।संवाद - फोटो : सांकेतिक
कासगंज। कस्बा अमांपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार रात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आकर्षक झांकियां एवं धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह बजरंगबली की आरती उतारकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम-जानकी एवं हनुमानजी की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

शुभारंभ हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा कमेटी ने पूजन और आरती कर किया। शोभायात्रा काॅलेज रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इंद्रानगर, गुड़मंडी, शास्त्री नगर भ्रमण करते हुए देर रात श्रीराम जानकी मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, हनुमान अखाड़ा, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, पंचमुखी हनुमान, महाकालेश्वर, खाटू श्याम, महाकाल समेत विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस की भी तैनाती रही। इस मौके पर शोभायात्रा अध्यक्ष रामलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, नगर संघचालक राकेश पाराशर, जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, दरवेश फौजी, रिंकू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो25अमांपुर में निकाली गई हनुमान  शोभायात्रा में शामिल झांकी।संवाद

फोटो25अमांपुर में निकाली गई हनुमान शोभायात्रा में शामिल झांकी।संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed