फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Garbage is being dumped on the road despite the presence of an MRF center.

Kasganj News: एमआरएफ सेंटर होने के बाद भी रोड पर फेंका जा रहा कूड़ा

Sun, 19 Jul 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped on the road despite the presence of an MRF center.
फोटो05सहावर में गंजडुंडवारा रोड पर सड़क किनारे फेंका गया कूड़ा। संवाद
सहावर। नगर पंचायत सहावर की स्वच्छता व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कस्बा में लाखों रुपये की लागत से बने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के बावजूद नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां गंजडुंडवारा रोड पर किनारे कूड़ा डाल रही हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में इन ढेरों से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा की आबादी 24 हजार से अधिक है। घरों से निकले वाले कूड़े के निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

कर्मियों की लापरवाही के चलते गंजडुंडवारा रोड पर सड़क किनारे खुले में कूड़ा केंका जा रहा है। सड़क किनारे कूड़ा डाले जाने से न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि मच्छरों और संक्रमणजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
यह गंभीर लापरवाही है
-कस्बा में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो होती है। एमआरएफ सेंटर होने के बाद भी सड़क किनारे डंपिंग करना गंभीर लापरवाही है।- राजदिवाकर, जिला सह संयोजक वीएचपी ,बजरंगदल
- सड़क किनारे अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े का निस्तारण केवल एमआरएफ सेंटर पर कराया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर डंपिंग तत्काल बंद हो।- विवेक पाण्डेय मोनू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष।
-गंजडुंडवारा रोड पर आए दिन कूड़ा फेंकने से गंदगी का ढेर लगा है। जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करे और कस्बा में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए। - आकाश गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा भाजपा ।

-कस्बा में कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध से इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। बरसात में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है।- गौरव कुमार वार्ष्णेय, युवा समाज सेवी।
------------------
वर्जन:
घरों से निकलने वाले कूड़े का नियमित कलेक्शन किया जा रहा है। कस्बा से निकलने वाले कूड़े को एमआरएफ सेंटर पर नियमित एकत्रित किया जाता है। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार निषाद,अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सहावर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed