फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Four thousand children will get the opportunity to get admission in private schools.

Kasganj News: चार हजार बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश का अवसर मिलेगा

Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चालू शैक्षिक सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के 4141 बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश का अवसर मिलेगा।
इसके लिए जिले के 628 निजी विद्यालयों की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे पात्र बच्चों को उनके निवास के निकट विद्यालयों में प्रवेश मिल सके।
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा एक अथवा पूर्व-प्राथमिक स्तर पर 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी, जो तीन चरणों में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अभिभावक के आधार कार्ड से ही आवेदन किया जा सकेगा। इसके साथ ही अभिभावक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा और पात्र बच्चों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। गत वर्ष आरटीई के तहत 1236 बच्चों का चयन लॉटरी में हुआ था, जिनमें से 1135 बच्चों ने निजी विद्यालयों में प्रवेश लिया था। विभाग को उम्मीद है कि इस बार अधिक बच्चे प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed